लहरों से डर कर नौका पार नही होती
हिम्मत करने वालों की हार नही होती
नन्ही चींटी जब दाना लेकर चलती है
चढ़ती दीवारों पर सौ बार फिसलती है
मन का विश्वास रगों में साहस बाँटता है
चढ़ कर गिरना, गिर कर चढ़ना न अखरता है
आखिर उसकी मेहनत बेकार नही होती
कोशिश करने वालों की हार नही होती…
डुबकियां सिंधु में गोता खोर लगाता है
जा जा कर खाली हाथ लौट आता है
मिलते न सहज ही मोती पानी में
बहता दूना उत्साह इसी हैरानी में
मुट्ठी उसकी खाली हर बार नही होती
हिम्मत करने वालों की हार नही होती…
असफलता एक चुनौती है स्वीकार करो
क्या कमी रह गई देखो और सुधार करो
जब तक न सफल हो नींद चैन की त्यागो तुम
संघर्षों का मैदान छोड़ मत भागो तुम
कुछ किए बिना ही जय जय कार नही होती
हिम्मत करने वालों की हार नही होती.
- हरिवंश राय बच्चन
हिम्मत करने वालों की हार नही होती
नन्ही चींटी जब दाना लेकर चलती है
चढ़ती दीवारों पर सौ बार फिसलती है
मन का विश्वास रगों में साहस बाँटता है
चढ़ कर गिरना, गिर कर चढ़ना न अखरता है
आखिर उसकी मेहनत बेकार नही होती
कोशिश करने वालों की हार नही होती…
डुबकियां सिंधु में गोता खोर लगाता है
जा जा कर खाली हाथ लौट आता है
मिलते न सहज ही मोती पानी में
बहता दूना उत्साह इसी हैरानी में
मुट्ठी उसकी खाली हर बार नही होती
हिम्मत करने वालों की हार नही होती…
असफलता एक चुनौती है स्वीकार करो
क्या कमी रह गई देखो और सुधार करो
जब तक न सफल हो नींद चैन की त्यागो तुम
संघर्षों का मैदान छोड़ मत भागो तुम
कुछ किए बिना ही जय जय कार नही होती
हिम्मत करने वालों की हार नही होती.
- हरिवंश राय बच्चन
No comments:
Post a Comment